लोकसभा चुनाव 2024 : अर्जुन मुंडा 23 को दाखिल करेंगे नामांकन पत्र, राजनाथ सिंह सहित कई नेता भी रहेंगे मौजूद

बिरसा भूमि लाइव

रांची : राज्य में पहले चरण का चुनाव 13 मई को है। यहां कुल चार चरणों में चुनाव होने हैं। इसके लिए सोमवार से भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। खूंटी संसदीय सीट से भाजपा के प्रत्याशी अर्जुन मुंडा मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के अलावा कई विधायक और और भाजपा नेता मौजूद रहेंगे।

बताया गया कि अर्जुन मुंडा पूर्वाह्न 11 बजे नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसके पूर्व भाजपा प्रत्याशी सुबह दस बजे सोनमेर माता मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। भाजपा नेताओं ने बताया कि नामांकन के पश्चात स्थानीय पतरा मैदान में एक जनसभा का आयोजन अपराह्न एक बजे से किया जायेगा। भाजपा नेताओं ने कहा कि जनसभा में छह विधानसभा क्षेत्रों के 15 हजार से अधिक कार्यकर्ता भाग लेंगे।

पलामू और लोहरदगा से क्रमशः बीडी राम और समीर उरांव 24 अप्रैल को नामांकन करेंगे। बीडी राम के साथ केंद्रीय मंत्री वीके सिंह जबकि समीर के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल भी रहेंगे। पटेल रांची आकर यहां से लोहरदगा जाएंगे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles