प्रिंस वर्मा
- पीएम मोदी के काम पर पूरे देश को विश्वास
- जमुई सांसद चिराग पासवान का जगह जगह हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओ में दिखा गजब का उत्साह
- आधा घण्टा तक सांसद चिराग पासवान ने किया हवन
रामगढ़ : लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान अपने जीजा जी अरुण भारती के साथ शनिवार को छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे। यहाँ पहुंचकर उन्होंने माँ भगवती की विधिवत पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मौके पर मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि आगामी चुनाव की तैयारी में है। एनडीए गठबंधन पूरी तरीके से मजबूती से तैयार है और जिस तरीके से हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में विभिन्न राज्यों के चुनाव के परिणाम आए है जिसको सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा था। जब सेमीफाइनल इस तरीके का रहा है तो इस बात में कहीं कोई संदेह नहीं है कि 2024 के लोकसभा के चुनाव में एनडीए गठबंधन पिछली बार से भी ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनाएगी। इस बार 400 से ज्यादा सीटें हमारा एनडीए गठबंधन मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीतने जा रहा है इसमें कोई संदेह नहीं है। वहीं आगामी चुनाव में अपने पार्टी को लेकर उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गठबंधन तय करेगा। फैसले वहीं लिए जाएंगे जो गठबंधन को मजबूती देने का काम करेगा।
बिहार हो, झारखंड हो या उत्तर प्रदेश हो तमाम सीटें एनडीए गठबंधन के खाते में इस बार जाएगी। बिहार में पिछली बार भी थी, उत्तर प्रदेश में भी थी। झारखंड में भी थी जो सीटें रह गई थी इसबार संभावता विपक्ष अपना खाता भी इन राज्यों में नहीं खोल पाएगी। इधर झारखंड में सांसद धीरज साहू के ठिकानों से बरामद करोड़ों रुपयों के मामले में चिराग ने कहा कि मोदी जी की गारंटी में आज की तारीख में पूरा देश विश्वास करता है। जिस तरीके से भ्रष्टाचार का अड्डा कहीं ना कहीं भारत की राजनीति को बना दिया गया था और जितने भी विपक्ष के घटक दल है। मौजूदा एनडीए एलायंस और प्रधानमंत्री को समाप्त करने का प्रयास कर रहे थे। उन सभी ने भ्रष्टाचार के माध्यम से सिर्फ नजायज संपत्ति और पैसा अर्जित करने का उनलोगों ने काम किया है। इसका परिणाम भी देखने को मिल ही रहा है। ऐसे में इन सबका हाल अंत में जांच के उपरांत जेल में ही होगा।
मौके पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, झारखंड प्रभारी अरुण कुमार सिंह, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान, प्रदेश सचिव जयश्री पासवान, युवा प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र द्विवेदी, महिला प्रदेश अध्यक्ष आशा राय, रामगढ़ जिलाध्यक्ष केवल पासवान, हजारीबाग जिलाध्यक्ष दिलीप पासवान, बोकारो जिलाध्यक्ष अनिल पासवान, धनबाद जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार, राम कुमार वर्मा, गौतम कुमार, संतु पासवान, मो नईम, गौतम कुमार, कृष्णा महतो, लाला करमाली,
मोदी की गारंटी पर जनता को विश्वास है : कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू पर चल रहे आयकर विभाग के छापे पर चिराग ने कहा कि देश में विपक्ष की राजनीति केवल भ्रष्टाचार का अड्डा बनकर रह गयी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के जितने घटक दल हैं, वे एनडीए को समाप्त करना चाहते हैं। भ्रष्टाचार के माध्यम से सिर्फ और सिर्फ पार्टियों ने नाजायज संपत्ति अर्जित की, जिसका परिणाम देखने को मिल रहा है। भ्रष्टाचारियों का अंत जांच के बाद जेल जाना ही लिखा है। ये मोदी की गारंटी है। देश की जनता को प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर विश्वास है।
चिराग पासवान के पहुंचने पर जिलाध्यक्ष ने किया भव्य स्वागत : लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान के रजरप्पा पहुंचने पर सांडी बाईपास एवं छिन्नमस्तिका मंदिर में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से रामगढ़ जिला के लोजपा जिलाध्यक्ष केवल पासवान मौजूद थे। मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि सांसद चिराग पासवान के पहुंचने से कार्यकर्ताओं के अंदर ऊर्जा का संचार हुआ हैं। इस बार 2024 मे पुनः एनडीए मजबूती के साथ केंद्र में सरकार बनाएगी। चिराग पासवान के रजरप्पा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखा गया।