मध्य प्रदेश : भोपाल से एक दिलचस्प मामला सामने आया है। जहां एक पत्नी ने अपने पति को डेढ़ करोड़ रुपए लेकर उसे चाहने वाली एक प्रेमिका को बेचा। यह मामला कुटुंब न्यायालय भोपाल से सामने आया है, जहां पारिवारिक रिश्तों में हुआ यह समझौता फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसमें एक महिला ने अपने पति से तलाक देने के लिए सहमति से करीब 1.5 करोड़ में समझौता कर लिया है। अब इस डील की कई लोग चर्चा कर रहे हैं। लंबे समय से चल रहे वैवाहिक विवाद और काउंसलिंग के बाद आखिरकार दोनों पक्षों के बीच करीब 1.5 करोड़ रुपये का आपसी समझौता तय हुआ।
लोगों के द्वारा बताया गया कि यह मामला केंद्रीय सरकारी विभाग के अधिकारी से जुड़ा है। अपने से 10 साल बड़ी 54 वर्षीय दफ्तर में काम करने वाली महिला से उसे प्यार हो गया था, ऐसे में महिला ने 27 लाख रुपए नगद और एक डुप्लेक्स अधिकारी की पत्नी को देकर उसे अपना बना लिया। बड़ी बेटी की शिकायत के बाद मामला न्यायालय पहुंचा, जहां हिंदू मैरिज एक्ट के तहत सुलह की कोशिशें की गई।
दोनों में काम के दौरान नजदीकियां बढ़ने लगीं और पति का अपनी पत्नी से दूरियां होने लगी। इससे परिवार में हर दिन लड़ाई होना शुरू हो गया। घर में कलह मचनी शुरू हो गई। रोज-रोज का यह ड्रामा बच्चों पर भी नेटेटिव असर डालने लगा। शादीशुदा महिला के तीन बच्चे हैं। एक 16 साल का बेटा और 12 साल की दो बेटियां।


