लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी होंगे अगले थलसेनाध्यक्ष

बिरसा भूमि लाइव

  • मौजूदा थलसेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे 30 जून को होंगे सेवानिवृत्त

नई दिल्ली : देश के अगले थलसेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी होंगे। वह इस समय उप सेना प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं। मौजूदा थलसेनाध्यक्ष जनरल मनोज सी पांडे 30 जून को पदमुक्त हो रहे हैं। उन्हें 31 मई को ही रिटायर होना था लेकिन सरकार ने उनका कार्यकाल एक माह के लिए बढ़ा दिया था।

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने 30 अप्रैल, 2022 को भारतीय सेना की बागडोर संभाली थी। उन्हें दिसंबर, 1982 में कोर ऑफ इंजीनियर्स (बॉम्बे सैपर्स) में कमीशन मिला था। सीओएएस का पद संभालने से पहले वे वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के पद पर थे। उन्हें 31 मई को सेवानिवृत्त होना था, लेकिन कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 26 मई को लोकसभा चुनावों के दौरान उनकी सेवा में एक महीने के विस्तार को मंजूरी दे दी थी। यह विस्तार उनकी सामान्य सेवानिवृत्ति से एक महीने आगे यानी 30 जून तक रहेगा। यह विस्तार सेना नियम 1954 के नियम 16 ए (4) के तहत दिया गया।

अब एनडीए की नई सरकार का गठन होने के बाद केंद्र सरकार ने मौजूदा सेना उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को अगला सेना प्रमुख नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 30 जून की दोपहर से मानी जाएगी, जब मौजूदा थलसेनाध्यक्ष जनरल पांडे सेवानिवृत्त होंगे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles