23.1 C
Ranchi
Friday, March 24, 2023

चैनपुर में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का किया गया आयोजन

बिरसा भूमि लाइव

चैनपुर (गुमला) : चैनपुर प्रखंड स्थित कौशल विकास केंद्र के सभागार में आज रविवार को विधिक सेवा सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस जागरूकता शिविर के मुख्य अतिथि न्यायिक दंडाधिकारी प्रणव कुमार एवं विशिष्ट अतिथि अजय कुमार पपलू के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस सीन के आयोजन का मुख्य उद्देश्य सभी जनता को कानून की जानकारी होनी चाहिए।

कानून की जानकारी होने पर कानून का सहारा लेकर अपने परिवार को अपने समाज को एवं अपने देश को सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं शिविर का आयोजन डालसा के द्वारा किया गया। खालसा द्वारा निशुल्क निशुल्क मदद पहुंचाने का कार्य किया जाता है जरूरतमंदों को जरूरत आवेदन लिखवाने से लेकर उसके आगे तक की करवाई करवाई जाती है और जनता को मदद पहुंचाया जाता है। कानून के दायरे में जो भी सुविधा दी जानी चाहिए वह दी जाती है।

शिविर के मुख्य अतिथि प्रणव कुमार जी ने उपस्थित सभी गणमान्य पदाधिकारियों एवं दूरदराज से आए हुए ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा आप लोगों को सशक्त बनाने हेतु हम आपके पास आए हैं आप लोगों को कानून की जानकारी होनी चाहिए तभी आप अपने आप में रक्षा कर सकते हैं और आप सशक्त बन सकते हैं।

इसी सशक्तिकरण के लिए हम लोग कृत संकल्प हैं आप हमारे कहे अनुसार चलिए आप कहीं भी कभी भी धोखा नहीं खाएंगे और अपने आप को सशक्त पाएंगे। आप यदि सशक्त तो होंगे तो आप कहीं भी ठगे नहीं जाएंगे आप सशक्त बनिए और अपने परिवार और समाज को भी सशक्त बनाइए इसी सथ आप इस शिविर से जाकर अपने कार्य को शुरू करें।

इस अवसर पर चैनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ शिशिर कुमार सिंह, एएसआई प्रियंका तिर्की सहित कई लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles