29 C
Kolkata
Wednesday, May 13, 2026

कुजू पुलिस ने शराब की 320 बोतलें की जब्तए एक आरोपित गिरफ़्तार

रामगढ़ । रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 320 बोतल शराब जब्त की है। इस दौरान एक आरोपित को भी गिरफ्तार किया गया है, जो जनरल स्टोर की आड़ में लंबे समय से यह धंधा चला रहा था।

पुलिस को सूचना मिली थी कि बड़का चुंबा गांव के ठाकुरगोड़ा इलाके में अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। सूचना के आधार पर मांडू इंस्पेक्टर रजत कुमार के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान राधेश्याम जनरल स्टोर के पास स्थित एक घर से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई।

रामगढ़ मुख्यालय पुलिस उपधीक्षक (डीएसपी) चंदन कुमार वत्स ने प्रेस वार्ता कर बताया कि छापेमारी के दौरान 18 अलग-अलग ब्रांड की कुल 320 बोतल शराब जब्त की गई। आरोपित की पहचान राधेश्याम महतो के रूप में हुई है, जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार राधेश्याम महतो आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ वर्ष 2024 में हजारीबाग जिले के गिद्दी थाना क्षेत्र में भी अवैध शराब बिक्री का मामला दर्ज हो चुका है। इस बार भी उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई में कुजू ओपी के सब-इंस्पेक्टर आशीष कुमार गौतम, ओंकार पाल, जमादार राजेश कुमार, गणेश महतो सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

नवीनतम लेख