31.6 C
Kolkata
Tuesday, March 3, 2026

धोनी के घर पर कोहली और पंत ने किया डिनर

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 30 नवंबर को रांची के ध्रुवा स्थित जेएससीए स्टेडियम में खेले जाने वाले वनडे मैच के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी रांची पहुंच गए हैं। बीती रात करीब 8:45 बजे विराट कोहली और ऋषभ पंत दलादली स्थित पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर पहुंचे। दोनों खिलाड़ी अलग-अलग कार से आए थे। जैसे ही उनकी गाड़ियाँ धोनी के घर के बाहर रुकीं, वहां मौजूद प्रशंसक उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़े। विराट और पंत करीब दो घंटे धोनी के घर पर रहे और धोनी व उनके परिवार के साथ डिनर किया। बाद में एमएस धोनी खुद कार चलाकर कोहली को बाहर तक छोड़ते नजर आए।
इससे पहले दोनों टीमों ने जेएससीए स्टेडियम में जोरदार अभ्यास किया। भारतीय खिलाड़ियों में विराट कोहली, रोहित शर्मा और तिलक वर्मा ने नेट्स में लंबे समय तक बल्लेबाजी और फील्डिंग की प्रैक्टिस की।
अभ्यास के दौरान कोहली ने बैक-फुट पंच, पुल शॉट और स्पिनरों के खिलाफ कवर ड्राइव पर खास ध्यान दिया। वहीं रोहित शर्मा ने स्विंग गेंद पर फ्रंट-फुट डिफेंस, पिकअप पुल और स्लॉग स्वीप की कई बार प्रैक्टिस की। स्टेडियम में मौजूद क्रिकेट प्रेमियों ने खिलाड़ियों के पूरे प्रैक्टिस सेशन का खूब आनंद लिया।

 

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles