कोडरमा : ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्र की मौत, चालक फरार

बिरसा भूमि लाइव

कोडरमा : कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित बरियारडीह पुलिस पिकेट के समीप सोमवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई। वह परियोजना उच्च विद्यालय देवीपुर में 10वीं कक्षा का छात्र था। मृतक की पहचान बरियारडीह निवासी गोविंद यादव के पुत्र कुणाल यादव (17 ) के रूप में हुई है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़ कर भाग निकला।

जानकारी के अनुसार कुणाल स्कूल जाने से पूर्व साइकिल से अपने घर से शौच के लिए जंगल की ओर जा रहा था। इसी दौरान बरियारडीह पुलिस पिकेट से आगे बढ़ने पर पीछे से सीमेंट लेकर जा रहे ट्रैक्टर ने छात्र को अपनी चपेट में ले लिया। इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीसीआर वैन से सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles