झारखंड चैंबर चुनाव में एक बार फिर से किशोर मंत्री ने बाजी मारी

बिरसा भूमि लाइव

रांची : झारखंड चैंबर चुनाव में रविवार को एक बार फिर से टीम किशोर मंत्री की टीम ने बाजी मार ली। उनकी टीम से सर्वाधिक 19 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। वहीं, छह निर्दलीय उम्मीदवारों में दो प्रत्याशियों को जीत मिली। टीम किशोर मंत्री के दो उम्मीदवार विवेक अग्रवाल 14 व अमित किशोर अग्रवाल 41 वोट से पीछे रह गए। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशियों में जीत हासिल करने वाले नवजोत अलंग को 1486 वोट मिले। जबकि रोहित अग्रवाल को 1452 मत मिले।

लोगों ने लस्सी, समोसा, आलू चॉप व भूंजा का लुत्फ उठाया : चुनाव परिसर में  झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ के अध्यक्ष विक्रम खेतावत और मानद सचिव प्रमोद सारस्वत ने चाय, समोसा और आलू चॉप का वितरण किया़ जबकि, झारखंड कंज्यूमर प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अखौरी ने लस्सी और आइएमए की ओर से भूंजा भी खिलाया गया।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles