खेलो झारखंड के एंथम एवं प्रतीक चिन्ह का लोकार्पण

बिरसा भूमि लाइव

रांची : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् रांची के द्वारा संचालित “खेलो झारखंड” के प्रतीक चिन्ह और थीम सॉन्ग “खेलो-खेलो, खेलो झारखंड” का लोकार्पण श्रीमती किरण कुमारी पासी भा.प्र.से. निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् रांची, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए सोरेंग ने राज्य परियोजना सभागार में किया। खेलो झारखंड एंथम को बेहतरीन संगीत संगीतकार रोहन देव पाठक ने दिया है। इसके बोल लिखे है एम मोदस्सर ने, गायक हर्षा बच्चन एवं रोहन देव पाठक ने गाया है।

चंद्रदेव सिंह है विजुअल डायरेक्टर

एंथम का विजुअल निर्देशन चंद्रदेव सिंह ने किया है। गान के वीडियो में पद्मश्री मुकुंद नायक, पद्मश्री मधुमंसूरी, ओलंपियन मनोहर टोपनो, ओलंपियन दीपिका कुमारी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सावित्री पूर्ति, सुमरई टेटे, शाहबाज नदीम, दीपिका सोरेंग, अष्टम उरांव, मोनू सिंह, कुमार देवब्रत, विराट सिंह, सुशांत मिश्रा, शाहिना प्रवीण, प्रीती कुमारी, दिव्यांग अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी यमुना कुमार पासवान, मनीष कुमार समेत कई खिलाड़ी थीम सॉन्ग “खेलो-खेलो, खेलो झारखंड” की नजर आ रहे है।

सहायक शिक्षक एम मोदस्सर ने बनाया है खेलो झारखंड का प्रतीक चिन्ह

खेलो झारखंड प्रतीक चिन्ह का निर्माण शारीरिक शिक्षा शिक्षक एम मोदस्सर ने किया है। यह प्रतीक चिन्ह चार घेरों से मिल कर बना है। जिसका बाहरी घेरा 24 रिंग्स के आपस में मिल कर जुड़ने से बना है, जो राज्य के 24 जिलों का प्रतिनिधित्व कर रही है। इन रिंग्स के लिए पांच रंग ब्लू, काला, लाल, पीला एवं हरा एक ओर ओलंपिक रिंग्स का तथा दूसरी ओर राज्य के पांच प्रमण्डल और उनके जिलों को दर्शाती है। दूसरे घेरे में “SCHOOL EDUCATION AND LITERACY DEPARTMENT, GOVERNMENT OF JHARKHAND” है, जो खेलो झारखण्ड कार्यक्रम की मदर अथॉरिटी है, इसका केसरिया रंग तिरंगे की प्रथम पट्टी से लिया गया है। तीसरे घेरे की आकृतियाँ विभिन्न खेलों का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। वहीं इसका सफेद एवं नीला रंग तिरंगे की दूसरी पट्टी से लिया गया है। चौथे घेरे में हिन्दी एवं अंग्रेजी में “खेलो झारखण्ड” एवं “KHELO JHARKHAND” है । इसका हरा रंग झारखण्ड की हरियाली को दर्शाती है। यह हरा रंग तिरंगे की तीसरी पट्टी से लिया गया है। प्रतीक चिन्ह के बीचो-बीच केसरिया एवं हरे रंग की अंग्रेजी के बड़े अक्षर “K J” की दो आकृतियाँ एक ओर खेलो झारखण्ड तथा दूसरी ओर बालक एवं बालिका खिलाड़ी का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

इस मौके पर राज्य खेल-कूद कोषांग के प्रभात रंजन तिवारी, विद्या कुमारी, एम मोदस्सर, समीर कुमार, चंद्रदेव सिंह, उमेश कुमार दास, जगजीत सिंह, मो जावेद अंसारी, शंकर पाल, , कलावती कुमारी, हस्सान नूरी उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles