कटिहार। रोशना थाना ने अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 4,844.655 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में ट्रक चालक प्रवीण दास को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष रोशना को गुप्त सूचना मिली थी कि मालदा (पश्चिम बंगाल) से एक ट्रक सवार व्यक्ति रोशना चेक पोस्ट की ओर शराब की बड़ी खेप लेकर जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में ट्रक से शराब बरामद की गई।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त प्रवीण दास (30 वर्ष) पिता श्रपति दास ग्राम मंगलवाडी वार्ड नं. 09, ओल्ड मालदा(पं. बंगाल) के निवासी हैं। बरामद शराब और ट्रक को जब्त कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
थानाध्यक्ष रोशना ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ यह एक बड़ी कार्रवाई है और पुलिस इस तरह की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इस कार्रवाई से अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की मुहिम को और बल मिला है। रोशना थाना की इस कार्रवाई की प्रशंसा की जा रही है।


