25 C
Kolkata
Monday, February 16, 2026

न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया उपकारा का निरीक्षण

खूंटी। उपकारा का बोर्ड ऑफ विजिटर्स एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने सोमवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का नेतृत्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खूंटी रसिकेश कुमार ने किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त, खूंटी आर. रोनिता, पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कमलेश बेहरा, अनुमंडल पदाधिकारी सह प्रभारी जेल अधीक्षक दीपेश कुमारी, सिविल सर्जन डॉ. रजनी नीलम टोप्पो सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

संयुक्त टीम ने जेल में यह सुनिश्चित किया कि किसी भी बंदी के साथ जाति, लिंग या दिव्यांगता के आधार पर कोई भेदभाव न हो तथा कोई बंदी अन्य बंदियों को डराने या प्रताड़ित करने जैसी गतिविधियों में शामिल न हो। टीम ने जेल के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर बंदियों से स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सीय उपचार, पेयजल, भोजन की गुणवत्ता तथा उनके मामलों के संचालन के लिए अधिवक्ताओं और विधि प्रतिनिधियों की ओर से उपलब्ध कराई जा रही विधिक सहायता के संबंध में जानकारी ली।

निरीक्षण के बाद जेल प्रशासन एवं जेल पैरा-लीगल वॉलंटियर्स को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि बंदियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जा सकें।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles