24.1 C
Ranchi
Wednesday, March 29, 2023

27 नये शहरों में पहुंची Jio True5G सर्विस

बिरसा भूमि लाइव

मुंबई : देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने होली के मौके पर 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 27 और शहरों में अपनी 5जी सेवाओं की शुरुआत की। इसके साथ ही जियो अब तक देश के 331 शहरों में 5जी सेवाओं का विस्तार कर चुकी है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि ‘जियो ट्रू 5जी’ अब आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के 27 और शहरों में उपलब्ध है।

रिलायंस जियो के मुताबिक आठ मार्च 2023 से इन 27 शहरों में जियो उपयोगकर्ताओं को ‘वेलकम ऑफर’ दिया जाएगा। इसके तहत बिना किसी अतिरिक्त लागत के एक जीबीपीएस तक की गति पर असीमित डेटा का लाभ लिया जा सकता है। रिलायंस 2023 के अंत तक जियो की True5G सेवाएं पूरे देश में रोलआउट करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है।

My Jio App में आने वाले वेलकम ऑफर के लिंक में जैसे ही ग्राहक क्लिक करेंगे, तो अगली प्रक्रिया के साथ उनका 4जी सिम कार्ड 5जी में कन्वर्ट हो जाएगा। जियो की असीमित 5जी सेवा पाने के लिए ग्राहकों के पास 5जी हैंडसेट होना अनिवार्य है। इसके साथ ही 239 या इससे अधिक का मासिक रिचार्ज करना होगा।

 

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles