राँची । झारखण्ड में मौसम का मिजाज इन दिनों तेजी से बदलता दिखाई दे रहा है। राज्य के कई हिस्सों में आसमान में आंशिक बादल छाए हुए हैं।
राज्य के कुछ जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बोकारो, हजारीबाग और गिरिडीह समेत राज्य के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
इन इलाकों में बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
राँची में दिनभर बादल छाए रहने के बावजूद फिलहाल कहीं भी उल्लेखनीय बारिश दर्ज नहीं की गई है। हालांकि वातावरण में उमस का स्तर बढ़ा हुआ है और तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है।
देवघर, साहिबगंज, पाकुड़, धनबाद, जामताड़ा, खूँटी, राँची, सरायकेला-खरसावां, जमशेदपुर, बोकारो और हजारीबाग प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार 11 मार्च के बाद राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम धीरे-धीरे साफ हो सकता है और आसमान में बादलों की संख्या कम होने की संभावना है


