बिरसा भूमि लाइव
गुमला: “”प्राकृतिक खेती के द्वारा टिकाऊ कृषि एवं आय”” विषय पर आज एक दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला का आयोजन विकास भारती विशुनपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर उपस्थित रहें।
इस अवसर पर किसान मेले के मुख्य अतिथि “भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर” ने कहा कि झारखंड की पहचान खनिज और स्टील स्टेट के रूप में है लेकिन अब आने वाले वर्षों में यह राज्य मिलेट स्टेट के रूप में देश ही नहीं दुनिया में जानी जाएगी।
उन्होंने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है इसलिए हमारी कोशिश है कि देश के कृषि को बढ़ावा दिया जाए। नरेंद्र मोदी ने पिछले 8 वर्षों से देश के किसानों की आय बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं शुरू की है। प्रधानमंत्री के आग्रह पर ही 2023 को दुनिया मिलेट वर्ष के रूप में मना रही है। चूंकि झारखंड कि अधिकांश जमीन एक फसली है वर्षा पर आधारित है इसलिए यहां मोटे अनाज पैदावार की अधिक संभावना है। इसलिए यहां मोटे अनाज की खेती के लिए अधिक प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि केवल आजीविका का साधन नहीं है बल्कि यह एक राष्ट्रीय कार्य भी है इसलिए जिनके पास खेत है वे शिद्दत से कृषि का काम करें।गुमला जिले की जलवायु को देखते हुए उपायुक्त सुशांत गौरव द्वारा कृषि के क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों को देखते हुए माननीय मंत्री ने उपायुक्त की सराहना की कहा कि जिला प्रशासन द्वारा की मिलट उत्पाद को लेकर बेहतरीन कार्य किए जा रहें है वृहद पैमाने में रागी का उत्पादन जिले का एक बेहतरीन उदाहरण है।
इस दौरान उपायुक्त सुशांत गौरव ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी कोशिश है कि सुदूर क्षेत्र के किसान अपनी पुरानी खेती की परंपरा को पुनः मजबूत करें। जिले में प्राकृतिक खेती की तकनीक का उपयोग करते हुए किसानों को 2 बार खेती करने हेतु प्रेरित करने के साथ साथ मुफ्त में बीज भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केवीके के माध्यम से जिले के किसानों को खेती के नए प्रकार के तकनीक से भी अवगत करवाते हुए उनकी सहायता की जा रही है। जिला प्रशासन किसानों के बेहतरी के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने हेतु कटिबद्ध है।
इस कार्यक्रम को सांसद सुदर्शन भगत, राज्यसभा सांसद समीर उरांव और उपायुक्त सुशांत गौरव के अलावा भारतीय अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिक और कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति ने भी संबोधित किया।
केंद्रीय मंत्री ने कृषि विज्ञान केंद्र गुमला के द्वारा मोटे अनाज पर प्रकाशित पत्रिका का भी विमोचन किया और प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।
जिला स्तरीय कृषि मेला में कुल 102 प्रकार के उत्पादों का विभिन्न विभागों एवं किसानों द्वारा स्टॉल लगाया गया था। इस क्रम में जिला कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, मत्स्य विभाग, जेएसएलपीएस, भूमि संरक्षण, हॉर्टिकल्चर सहित कई विभागों ने स्टॉल लगाया था। माननीय मंत्री ने सभी स्टॉल्स का निरीक्षण करते हुए जिले में चल रहे कार्यों का जायजा लिया।
मौके पर भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति ओंकार नाथ सिंह, सरसों अनुसंधान केंद्र भरतपुर के निदेशक डॉक्टर प्रमोद कुमार, जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी सहित अनेक गणमान्य और विकास भारती के कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में किसान महिला पुरुष उपस्थित थे।