33.3 C
Kolkata
Tuesday, March 3, 2026

दावोस में गूंजा झारखंड का विकास विजन, ब्लूमबर्ग से सीएम हेमंत सोरेन वे किया संवाद

रांची। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की बैठक में भाग लेने के दौरान झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया समूह ब्लूमबर्ग एशिया-पैसिफिक की मैनेजिंग डायरेक्टर सुनीता राजन के साथ विस्तृत बातचीत की। इस संवाद में झारखण्ड की वैश्विक मंच पर भागीदारी के उद्देश्य, राज्य की प्राथमिकताएं और अगले 25 वर्षों के दीर्घकालिक विकास विज़न पर चर्चा हुई।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड एक युवा राज्य है, जो पहली बार दावोस जैसे प्रतिष्ठित वैश्विक मंच पर अपने सामर्थ्य और संभावनाओं के साथ मजबूती से उपस्थित हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि झारखण्ड अब केवल खनिज-आधारित अर्थव्यवस्था तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि ग्रीन इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट, क्रिटिकल मिनरल्स, स्वच्छ ऊर्जा, मानव संसाधन विकास और समावेशी आर्थिक वृद्धि जैसे क्षेत्रों में नई पहचान बना रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार अगले 25 वर्षों के लिए एक संतुलित, टिकाऊ और रोजगार-केंद्रित विकास मॉडल पर काम कर रही है। इस विज़न में वैश्विक निवेश, आधुनिक तकनीक का हस्तांतरण और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ साझेदारी की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि झारखण्ड निवेशकों के लिए बेहतर नीतिगत माहौल और दीर्घकालिक स्थिरता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है

इस अवसर पर ब्लूमबर्ग एशिया-पैसिफिक के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि अक्टूबर माह में भारत में एक ग्लोबल स्पेशल राउंडटेबल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में फॉर्च्यून 500 कंपनियों के प्रमुख, वैश्विक उद्योग जगत के नेता, नीति-निर्माता और न्यूयॉर्क के पूर्व मेयर सहित कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय हस्तियां शामिल होंगी।

ब्लूमबर्ग एशिया-पैसिफिक की मैनेजिंग डायरेक्टर सुनीता राजन ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को इस राउंडटेबल में भाग लेने का औपचारिक आमंत्रण दिया। उन्होंने झारखण्ड के विकास एजेंडे को वैश्विक नेतृत्व के सामने प्रस्तुत करने में ब्लूमबर्ग की रुचि भी जताई।

गौरतलब है कि ब्लूमबर्ग एशिया-पैसिफिक, ब्लूमबर्ग मीडिया के वैश्विक नेटवर्क का अहम हिस्सा है, जो एशिया-पैसिफिक क्षेत्र में व्यापार, वित्त और बाजार से जुड़ी खबरें टीवी, डिजिटल, प्रिंट और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के माध्यम से उपलब्ध कराता है। मुख्यमंत्री ने इस संवाद को झारखण्ड के लिए वैश्विक मंचों पर अपनी विकास यात्रा और निवेश संभावनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर बताया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles