28.1 C
Ranchi
Wednesday, March 22, 2023

फेडरेशन कप वुशु प्रतियोगिता के लिए झारखंड वुशु दल रवाना

बिरसा भूमि लाइव

रांची: लवली यूनिवर्सिटी, जालंधर में आयोजित छठे फेडरेशन कप वुशु प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शनिवार को 16 सदस्यीय झारखंड दल रवाना हुआ। यह प्रतियोगिता 20 से 24 मार्च तक आयोजित की जाएगी जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों के बेहतरीन खिलाड़ी भाग लेंगे।

इसकी जानकारी देते हुए राज्य वुशु एसोसिएशन के सेक्रेटरी शैलेन्द्र दुबे ने बताया कि यह दल सानसाउ और ताऊलू दोनों ही प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगे।

झारखंड वुशु एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ प्रदीप वर्मा सहित चंचल भट्टाचार्य, प्रोफेसर मुकुंद मेहता, उदय साहू, डॉ अंशु साहू, डॉ कविता सिंह, मिथलेश साहू, प्रियदर्शी अमर, शैलेंद्र दुबे, रत्नेश कुमार, शशिकांत पांडे, गोकुलानंद मिश्र, रज़ि अहमद, दीपक गोप,रूपेश साहू,राजकुमार जैन ,मनोज महतो,अमरेंद्र दत्त,दीपक गोप, शिवेंद्र दुबे आदि ने हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

झारखंड वुशु दल को खेल कूद एवम युवा कार्य निदेशालय के द्वारा किट प्रदान किया गया। दल बलराम तांती, गौतम कुमार, रणजीत महतो, बिनोद चक्रवर्ती, पूर्णिमा लिंडा, मिनी हांसदा, देवंती कुमारीं, भास्कर कुमार ठाकुर, ललन यादव, विक्रम कुमार गंझू, आयुष कुमार सॉ, जेठू कुमार गंझू, प्रशांत कैबरता, प्लेटोदिप सिंह, विशाल गंझू, शिवम उरांव खिलाड़ी शामिल है।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles