बिरसा भूमि लाइव
रांची: झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार 20 मार्च को आयोजित राज्य कार्यकारिणी बैठक में शामिल होने के लिए रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सह झारखंड राजद के प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव रांची पहुंचे। रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा माला पहनाकर एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया।
स्वागत करने वालों में मुख्यरूप से युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार, युवा राजद के प्रवक्ता मंतोष यादव,राजद प्रदेश महासचिव कमलेश यादव, छत्तरपुर के पूर्व प्रत्याशी विजय राम, सोशल मीडिया प्रभारी अंजल किशोर सिंह, रवि यादव, मुकुंद कुमार सहित कई नेता एवं कार्यकर्ता शामिल रहें।