झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एम्प्लाइज फेडरेशन ने मुख्यमंत्री जताया आभार

बिरसा भूमि लाइव

मुख्यमंत्री ने कहा सरकारी कर्मियों को बेहतर माहौल, बेहतर सुविधाएं और मान -सम्मान देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

रांची : झारखंड मंत्रालय का माहौल मंगलवार को बिल्कुल बदला- बदला था। एक तरफ ढोल- नगाड़े बज रहे थे तो दूसरी तरफ अबीर- गुलाल उड़ रहे थे। सरकारी कर्मियों का उमंग उत्साह और खुशी चरम पर था। आखिर हो भी क्यों ना। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आज राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में पुरानी पेंशन योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया से संबंधित दिशा- निर्देशों से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी जो मिली थी।

इस अवसर पर झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एम्प्लाइज फेडरेशन (JHAROTEF) ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया और आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी कर्मियों को पूरे मान- सम्मान के साथ बेहतर माहौल में काम करने का मौका मिले, इसके लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस दिशा में उनकी जायज मांगों को पूरा करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं ताकि वे पूरी उर्जा के साथ अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए राज्य के विकास को गति दे सकें।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles