27.2 C
Kolkata
Tuesday, March 3, 2026

झारखंड: पछुआ हवाओं से रातें सर्द, धूप की तपीश से दिन हुआ गर्म

रांची। देश के उत्तरी राज्यों में हो रही बर्फबारी के कारण राजधानी रांची सहित राज्य भर में इन दिनों रातें सर्द हो गईं हैं। वहीं धूप की तपीश के चलते दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है। यही वजह है कि शनिवार को चाईबासा में अधिकतम तापमान बढ़कर 32 डिग्री, जबकि गुमला में न्यूनतम तापमान गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह जानकारी मौसम विभाग ने शनिवार को दी है। विभाग के अनुसार राज्य भर में फिलहाल उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं इससे उत्तर की ओर से आने वाली ठंडी हवाएं झारखंड में भी प्रवेश कर रही है। इसके कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं दिन में हवाओं के बावजूद धूप में तल्खी महसूस की जा रही है। इसके कारण दिन में हल्की गर्मी महसूस हो रही है।
वहीं,शनिवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा साथ ही मध्यम गति की ठंडी हवाएं चली। इन दिनों सुबह और शाम में कनकनी महसूस हो रही है, जबकि दोपहर में गर्मी का अनुभव हो रहा है। इधर, शनिवार को रांची में अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री और न्यूनतम 10.8 डिग्री, जमशेदपुर में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 10.6 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 28.6 न्यूनतम 7.1 डिग्री, बोकारो में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles