रांची। राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में मौसम साफ होते ही गर्मी बढ़ने लगी है। यही वजह है कि राज्य के दो जिलों में शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री के पार पहुंच गया। इनमें सरायकेला और चाईबासा में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
वहीं, अभी भी कई जिलों में तापमान सामान्य से कम है इसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। इसमें लातेहार , लोहरदगा और रांची शामिल है। लातेहार में अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री, लोहरदगा 29 डिग्री और रांची में 28.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से कम है।
वहीं, शनिवार को रांची में अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री और न्यूनतम 12.4 डिग्री, जमशेदपुर में 33.5 डिग्री और न्यूनतम 15.3 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 33.8 डिग्री और न्यूनतम 12.8 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 33.2 डिग्री और न्यूनतम 12.5 डिग्री एवं चाय भाषा में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान डिग्री 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।


