20.3 C
Kolkata
Wednesday, March 4, 2026

झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी अमोल विनुकांत होमकर सीआरपीएफ में पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त

रांची। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड कैडर के वर्ष 2004 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी अमोल विनुकांत होमकर को एक अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रतिनियुक्ति के आधार पर की गई है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को इस संबंध में एक आधिकारिक पत्र जारी कर झारखंड सरकार को नियुक्ति की जानकारी दी। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि आईपीएस अधिकारी अमोल विनुकांत होमकर को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए शीघ्र कार्यमुक्त किया जाए।
गृह मंत्रालय के इस निर्णय के बाद झारखंड सरकार की ओर से आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी कर अधिकारी को केंद्रीय सेवा के लिए रिलीव किए जाने की संभावना है। अमोल विनुकांत होमकर को सीआरपीएफ में आईजी के रूप में संगठनात्मक और संचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, उनकी नियुक्ति से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कार्यों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। इस संबंध में आगे की औपचारिकताओं की प्रक्रिया जारी है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles