जेसीआई का मिसेज रांची एक्सपो 12 को

बिरसा भूमि लाइव

रांची : जेसीआई रांची के मिसेज रांची एक्सपो के पोस्टर का विमोचन सोमवार को पूर्व सचिव मोहित वर्मा ने किया। इस कार्यक्रम के संयोजक रीता मोदी ने बताया की इस वर्ष हम लोग एक्सपो में मिसेज रांची एक्सपो का आयोजन 12 अक्टूबर 2023 को करने जा रहे हैं जो की संध्या 4:00 बजे से होगा इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए केवल 1000 का चार्ज रखा गया है इस प्रतियोगिता के विजेता को कुशलपल्ली रिसॉर्ट में कपल वन नाइट स्टे मिलेगा और जितने भी पार्टिसिपेंट फाइनल राउंड के लिए सिलेक्टर होंगे सभी को पुरस्कृत किया जाएगा।

इस इवेंट के चार पार्टनर है ब्यूटी पार्टनर निविया स्टाइलिस्ट पार्टनर लक्मे अकैडमी ग्लैमर पार्टनर मेबलिन एवं वैलनेस पार्टनर वीएलसीसी हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पार्टिसिपेंट्स को नीचे दिए गए नंबर पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा एवं एक वेस्टर्न आउटफिट एवं एक इंडियन आउटफिट में अपना फोटो व्हाट्सएप करना होगा, जिनमे से केवल 30 पार्टिसिपेंट्स का ही फाइनल राउंड के लिए सिलेक्शन होगा।

मिसेज रांची एक्सपो के संयोजक नीमा कक्कड़, रीता मोदी, ऋचा राजगढ़िया, रेखा मोदी एवं जसलीन छाबड़ा हैं एवं मिसेज रांची एक्सपो से जुड़ी सभी जानकारी 8877992233, 9905398433, 7766913577 पर प्राप्त कर सकते हैं। इस कार्यक्रम का संचालन अंकित अग्रवाल एवं ऋषभ जालान ने किया। यह जानकारी संस्था के प्रवक्ता प्रवीण अग्रवाल ने दी।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles