23.1 C
Ranchi
Friday, March 24, 2023

जयंत झा ‘जप्पू’ झारखंड परशुराम सेना भार्गव के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

बिरसा भूमि लाइव

रांची: राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव, झारखण्ड की कार्यकारिणी की बैठक रांची स्थित द पार्क रिट्रीट में मंगलवार को हुई। जिसमें राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव का सांगठनिक विस्तार किया गया। झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए रांची निवासी पंडित जयंत झा ‘जप्पू’ को मनोनीत किया गया।

श्री झा को राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अनुशंसा पर संगठन के झारखंड इकाई का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष बनने पर जप्पू के शुभचिंतकों बधाई दी है।

इस अवसर पर पंडित जयंत झा का सम्मान किया गया। साथ ही प्रदेश संगठन मंत्री आलोक तिवारी, रांची, प्रदेश उपाध्यक्ष धुपेन्द्र पांडे, सिमडेगा व दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय प्रभारी मनीष मिश्रा को बनाया गया।

बैठक का संचालन अमित तिवारी ने किया। जयंत झा ने बताया कि ब्राह्मण समाज के जनहित में जो भी काम होगा वो संगठन के लिए काम करेंगे और प्रदेश के ब्राह्मण समाज को एकजुट कर समाज के हित के लिए काम करेंगे। वहीं, संगठन का विस्तार करते हुए आगे कार्य करने का काम करेंगे।

बैठक में मुकेश तिवारी, अभिषेक तिवारी, आशुतोष तिवारी ब्राह्मण, मधुकर शुक्ला, राहुल पाठक, कमलेश दुबे, नवीन पांडे, संजीत पांडे, रणजीत तिवारी, राहुल चौबे, राकेश चौबे अरविंद पांडे, अभिषेक पांडे सहित काफी संख्या में परशुराम वंशजों ने अपनी उपस्थिति दर्शाई।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles