ऐसा लगता है सारे संसार में मस्ती है, आज महावीर जयंती है। वीर आयेंगे तो अंगना सजाऊंगा

बिरसा भूमि लाइव

रांची : भगवान महावीर जयंती के अवसर पर प्रातः 7:30 बजे दिगंबर जैन मंदिर अपर बाजार से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। प्रातः 5:00 बजे से ही मंदिर जी में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। प्रातः अभिषेक एवम् शांतिधारा के साथ मांगलिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। तत्पश्चात् रथ पर विराजित भगवान महावीर की अष्ट धातु प्रतिमा का नगर भ्रमण हुआ। शोभा यात्रा का शुभारंभ सेवानिवृत चेयरमैन, सीसीएल गोपाल सिंह ने श्री जी की आरती उतारकर किया।

इस अवसर पर रांची के गणमान्य श्रेष्ठी उपस्थित थे। भगवान को रथ पर विराजमान करने का सौभाग्य सुनील कुमार जी काला (रांची फ्लावर मिल्स) परिवार को प्राप्त हुआ, रथ के सारथी के रूप में अशोक जी सेठी परिवार को प्राप्त हुआ, रथ में खजांची के लिए नरेन्द्र जी गंगवाल परिवार, रथ के चारों दिशाओं में चंवर डुलाने का सौभाग्य विकाश जैन रपरिया परिवार, कमल पाटोदी परिवार, नरेन्द्र जैन माचिस वाले परिवार, रीतेश लुहाड़िया परिवार को प्राप्त हुआ। शोभायात्रा में महिलाएं केसरिया परिधान के साथ एवं पुरुष और बच्चे विशेष परिधान में भगवान की जय-जय कार करते हुए भक्तिभाव से विभोर होकर चल रहे थे।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपने अपने प्रतिष्ठानों एवं घरों के सामने श्री जी की आरती उतारी एवम् श्रीफल अर्पित की।शोभा यात्रा उपरान्त नीरज विनायक्या परिवार को भगवान का प्रथम कलशाभिषेक का सौभाग्य मिला। गुरु सानिध्य का सौभाग्य समाज को प्राप्त हुआ। आर्यिका गणिनी विभाश्री माताजी संघस्त आर्यिका विनय श्री माताजी एवम् सिद्धी श्री माताजी भी शोभा यात्रा में शामिल हुई। समाज के गायक हेमन्त सेठी, उदित सेठी, आकाश सेठी, विशाल चूड़ीवाल, आशीष जैन राकेश काशलीवाल के द्वारा भजन की गंगा बहाई गई जिनमे प्रमुख है – उत्सव आया उत्सव आया महावीर का उत्सव आया…।
आज बड़ा ही शुभ दिन आया झूम रहा जग सारा।
ऐसा लगता है सारे संसार में मस्ती है आज महावीर जयंती है

शोभायात्रा जैन मन्दिर अपर बाजार से प्रारम्भ होकर कार्ट सराय रोड, गाड़ीखाना, हरमू रोड,रातु रोड वासुपूज्य जिनालय पहुंची, जहां भगवान जिनेंद्र देव के अभिषेक शान्ति धारा का वाचन विनय श्री माताजी के मुखारविंद से हुआ।। शोभायात्रा वापस रातू रोड, मैकी रोड, गांधी चौक, मेन रोड, राधेश्याम गली होते हुए वापस जैन मंदिर पर विसर्जित हुई। मार्ग पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा शोभा यात्रा का स्वागत किया गया जिनमें प्रमुख श्री कृष्णा टावर ओनर्स एसोसिएशन, जूनियर चैंबर (JCI) रांची, झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ शामिल थे जैन पंचायत रांची के द्वारा सभी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया गया।

शोभा यात्रा में जैन पंचायत के पदाधिकारी मंत्री पंकज पांड्या, अध्यक्ष नरेन्द्र गंगवाल, उपाध्यक्ष प्रदीप बाकलीवाल, पूर्व अध्यक्षगण पूरणमल जी सेठी, छीतरमल गंगवाल, मोनिका ठोल्या, रेखा पांड्या, स्मिता पांड्या, राजेश पाटोदी, रवि काला, मनोज गंगवाल, मनोज काला, अजीत काला, अरूण अजमेरा, संजय छाबड़ा, सहित कई गणमान्य मौजुद थे। संध्या आरती के उपरान्त भव्य भजन संध्या एवम् सांस्कृतिक कार्यक्रम जैन युवा जागृति और जैन महिला जागृति के द्वारा संपन्न  हुआ।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles