28 C
Kolkata
Friday, February 13, 2026

घुटने की चोट के कारण टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग

नई दिल्ली। आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग को घुटने में गंभीर चोट लगने के कारण जारी आईसीसी टी-20 विश्व कप से बाहर कर दिया गया है। स्टर्लिंग को यह चोट गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले के दौरान लगी। पहली पारी के सातवें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज जोश इंग्लिश का कैच लेने के प्रयास में स्टर्लिंग ने डाइव लगाई, लेकिन जमीन पर उतरते समय उनका घुटना कड़े हिस्से से टकरा गया। इसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा और कप्तानी की जिम्मेदारी उपकप्तान लॉरकन टकर को सौंपी गई।

हालांकि, रन चेज के दौरान स्टर्लिंग बल्लेबाजी करने उतरे और टीम प्रबंधन को बताया कि वह बल्लेबाजी करने में सक्षम महसूस कर रहे हैं, लेकिन पहली ही गेंद पर सिंगल लेने की कोशिश में उनका घुटना जवाब दे गया। कुछ कदम चलते ही उनका घुटना मुड़ गया और उन्हें ‘रिटायर्ड हर्ट’ होकर वापस लौटना पड़ा।

स्टर्लिंग की जगह आयरलैंड ने 20 वर्षीय अनकैप्ड विकेटकीपर-बल्लेबाज सेम टॉपिंग को टीम में शामिल किया है। टॉपिंग इस समय चेन्नई में नॉर्दर्न नाइट्स टीम के साथ ऑफ-सीजन ट्रेनिंग कैंप में हैं। पिछले घरेलू टी20 सीजन में उन्होंने 31.00 की औसत और 140 के स्ट्राइक रेट से 217 रन बनाए थे। टॉपिंग का चयन इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि बेन कैलिट्ज़ भी पिछले मैच के दौरान हाथ में लगी चोट से जूझ रहे हैं।

क्रिकेट आयरलैंड के हाई परफॉर्मेंस निदेशक ग्रिम वेस्ट ने कहा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के बाद पॉल स्टर्लिंग का स्कैन कराया गया, जिसमें लिगामेंट डैमेज की पुष्टि हुई है। ऐसे में वह टी-20 वर्ल्ड कप के शेष मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। वह अब आराम और रिहैबिलिटेशन के लिए स्वदेश लौटेंगे।

उन्होंने आगे कहा, “स्टर्लिंग की जगह हमने सैम टॉपिंग को बुलाया है, जो चेन्नई में मौजूद हैं और कम समय में टीम से जुड़ सकते हैं। वह नॉर्दर्न नाइट्स के साथ अभ्यास कर रहे थे और श्रीलंका जैसी परिस्थितियों में खेल चुके हैं। उनकी स्किल टीम के कई विभागों में संतुलन प्रदान करती है, खासकर तब जब बेन कैलिट्ज़ भी हाथ की चोट से उबर रहे हैं।”

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles