iPhone 17 Series के स्मार्टफोन 9 सितंबर को मार्केट में आने वाले हैं। नए आईफोन लॉन्च से पहले ही आईफोन 16 प्रो की कीमत कम कर दी गई है। अगर आप सोच रहे हैं कि यह कीमत फ्लिपकार्ट या फिर अमेजन सेल में कम होगी तो ऐसा नहीं है। सीरीज में हर बार की तरह इस साल भी प्रो और प्रो मैक्स मॉडल आएंगे, लेकिन ऐपल एक नया मॉडल आईफोन 17 एयर भी लॉन्च करेगा। यह सबसे पतला आईफोन होगा। सेल से पहले ही फोन हजारों रुपये सस्ता मिल रहा है। फोन की कीमत एक लाख रुपये से नीचे आ गई है।
Flipkart Big Billion Days Sale और Amazon Great Indian Festival Sale 2025 के लिए भी नहीं रुकना होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दोनों सेल 23 सितंबर से शुरू होने वाली है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, आईफोन 16 सेल में 49,999 रुपये का मिल सकता है।
नए आईफोन सीरीज का क्रेज तो इस सर्वे ने साफ कर दिया, लेकिन लोग नए आईफोन लॉन्च होने के बाद कई पुराने मॉडल्स भी खरीदना चाहते हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि आईफोन 17 सीरीज आते ही आईफोन 16 सीरीज की कीमत कम हो जाएगी। हालांकि, लोगों को अब इसका भी इंतजार करने की जरूरत नहीं है।
अभी प्रो मॉडल्स के ऑफर्स की जानकारी नहीं आई है। हालांकि, सेल से पहले ही आईफोन 16 प्रो की कीमत में भारी कटौती कर दी गई है। फोन हजारों रुपये सस्ता मिल रहा है। फोन की कीमत एक लाख से कम हो गई है।
Vijaysales की ऑफिशियल वेबसाइट पर आईफोन 16 प्रो की कीमत 14,210 रुपये कम कर दी गई है। फोन 1,05,690 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। हैंडसेट के 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,19,900 रुपये है। कीमत कम होने के साथ-साथ फोन पर डिस्काउंट भी मिल रहा है।


