24.1 C
Ranchi
Wednesday, March 29, 2023

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

बिरसा भूमि लाइव

रांची: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय, रांची में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय महिला विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अंचल प्रमुख ज्ञान रंजन सारंगी के अभिभाषण से हुई। इसके बाद क्षेत्र प्रमुख सोनालिका ने और उप क्षेत्र प्रमुख मुकेश कुमार ने सभी प्रतिभागियों ने महिला दिवस के इस विशेष दिन पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर रांची क्षेत्र की सभी शाखाओं एवं कार्यालयों में पदस्थ महिला स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

इस दौरान सभी महिला कार्मिकों हेतु राजभाषा पर गहन चर्चा का आयोजन किया गया तथा इस अवसर को यादगार बनाने हेतु कुछ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में अंचल प्रमुख, क्षेत्र प्रमुख एवं उप क्षेत्र प्रमुख द्वारा सभी विशिष्ट महिला स्टाफ सदस्यों को उनके विशेष योगदान हेतु पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। वहीं, यूनियन बैंक की सभी शाखाओं में महिला ग्राहकों हेतु विशेष आयोजन किए गए एवं उन्हें सम्मानित किया गया। यूनियन बैंक द्वारा इस विशेष अवसर पर महिला उद्यमियों को नारी शक्ति योजना के अंतर्गत ऋण संवितरण भी किया गया।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles