राहुल कुमार
महिला तू फूल नहीं चिंगारी है- मेरी लकड़ा
चैनपुर (गुमला): अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बुधवार को चैनपुर प्रखंड के जनावल पंचायत के डोकापाठ पारिस में ग्राम उत्थान समिति के द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चैनपुर जिला परिषद मेरी लकड़ा व विशिष्ट अतिथि गुमला डायसिस के प्रशंसक फा. लीनुस पिंगल एक्का उपस्थित है। साथ ही फ़्रांस से आए मेहमान ग्राम उत्थान के संस्थापक फ़ा. डेवरावर की दो परपोती भी उपस्थित थे। जो भारत भ्रमण के दौरान गुमला आई हुई हैं।
इस दौरान पुरुषों के द्वारा महिलाओं के सम्मान में सुंदर गीत प्रस्तुत करते हुए उपस्थित महिलाओं का स्वागत किया गया। जिसके बाद डोकापाठ पारिस के फ़ा. इंचार्ज फुलजेन्स सोरेंग ने महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी महिलाओं एवं अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने शपथ के रूप में खड़े होकर भारत के संविधान को दुहराया। मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित जिप सदस्य मेरी लकड़ा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महिला तू फूल नहीं चिंगारी है। आज महिला पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपने परिवार समाज और देश के विकास में सहयोग कर रही है।
महिला आज हर क्षेत्र में राष्ट्र के महत्वपूर्ण पदों पर विराजमान है। बदलते परिवेश में महिलाओं को अपने आपको पहचानना चाहिए। इस दौरान ग्राम उत्थान की महिलाओं को अपने शुभकामनाओं के साथ उनमें उत्साह प्रदान करते हुए कहा कि महिलाओं में वह शक्ति है जो पुरुषों में नहीं है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि फा. लीनुस पिंगल एक्का ने नारी शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि महिला समाज की वो आईना है जो अच्छी शिक्षा के साथ परिवार व समाज में परिवर्तन ला सकति हैं। अपने अधिकारों को अधिक से अधिक ज्ञान समझ कर देश हित में आगे बढ़ सकती है।
इस दौरान खेल नाच-गान की प्रतियोगिता की गई जिसमें छात्राओं को प्रोत्साहन राशि का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जीसेलपीएस की दीदी नीलम, नीलिमा, किरण, कांति सहित अन्य लोगों ने अहम भूमिका निभाई।