बिरसा भूमि लाइव
- महिलाएं अपने गृहस्थी के साथ तमाम क्षेत्रों में पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं : मेरी लकड़ा
चैनपुर (गुमला) : चैनपुर प्रखंड मुख्यालय के लुथरन बगान में जेएसएलपीएस के द्वारा मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस काफी धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चैनपुर अंचलाधिकारी गौतम कुमार एवं विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा उपस्थित थे। मुख्य अतिथि अंचलाधिकारी गौतम कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज महिला पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपने परिवार समाज और देश के विकास में सहयोग कर रही है।
महिला आज हर क्षेत्र में राष्ट्र के महत्वपूर्ण पदों पर विराजमान है। आज महिलाएं आजिविका महिला मंडल से जुड़ कर खुद को और अपने परीवार को स्वावलंबी बना रही है इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी महिलाओं को अपने शुभकामनाओं के साथ उनमें उत्साह प्रदान किया। वहीं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य मेरी लकड़ा ने कहा कि आज के समय में महिलाओं ने खुद को बेहद सशक्त बना लिया है।
महिलाएं अपने घर गृहस्थी के साथ तमाम क्षेत्रों में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। साथ ही घर और वर्कप्लेस दोनों की जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही है। महिला ना सिर्फ घर बल्कि बाहर भी अपनी मौजूदगी से सब बेहतर बना देती है और समाज को जरूरत है कि वह उनके साथ होने वाले हर भेदभाव को दूर करें और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दें। महिलाएं चैनपुर प्रखंड में संचालित जेएसपीएस संस्था से जुड़कर गांव गांव में महिलाओं को जागरूक कर उन्हें स्वावलंबी बनाने का काम कर रही है जो काफी सराहनीय है। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मुख्य रूप से चैनपुर प्रमुख ओलिभा कांता कुजूर, उप प्रमुख प्रमोद खलखो, चैनपूर मुखिया शोभा देवी, पंचायत समिति सदस्य आशा लकड़ा, एसआई राजेश कुमार, जीसेलपीएस की अल्पना खलखो, सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।