बिरसा भूमि लाइव
चैनपुर (गुमला) : चैनपुर प्रखंड में बरवे उच्च विद्यालय सभागार में रविवार को भला गडेरिया संस्था के द्वरा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित अंचलाधिकारी गौतम कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को समाज में उनके योगदान और उनकी उपलब्धियों को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने तथा समाज में उनके प्रति सम्मान प्रस्तुत करने के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।
महिलाओं को समाज मे अपनी आवाज बुलंद करने महिलाओ को बराबरी का हक देने की बात कही। वही जिप सदस्य मेरी लकड़ा ने कहा समाज में फैली कुरूतियों का सबसे अधिक प्रभाव यदि किसी पर पड़ा है तो वह महिलाएं ही हैं। सभी देशों में महिलाओं की स्थिति विचार करने योग्य है 21 वी शताब्दी में भी आजकल महिलाएं अपने अधिकारों से वंचित हैं।
महिलाओं द्वारा अपने अधिकारों के लिए कई प्रयास कई सदियों से किये जा रहे हैं और आज भी वे अपने मूलभूत अधिकारों के लिए लड़ रही हैं ऐसे में हमे एक होकर अपने आप को ससक्त करने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि आज महिला बहोत से संविधानिक पदों पे कार्य कर रही है जो कि हमारे लिए एक प्रेरणा है। वहीं जिला बिस सूत्री सदस्य सुशील दीपक मिंज ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध करने के लिए सरकार के द्वारा बहुत सारी योजनाएं संचालित है।
जब तक महिलाएं आर्थिक रूप से समृद्ध नहीं होंगे तब तक महिलाओं का विकास नहीं होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चैनपुर मुखिया शोभा देवी, पंचायत समिति सदस्य आसा लकड़ा, फादर रजत एक्का, जैस्मिन, सिस्टर नित्या, हैरीबाय लकड़ा, ज्योति किरण एक्का, अनूप खलखो, समेत दस गांव झाड़गांव, सिल्फडी, छतरपुर, बुकमा, सदानं बुकम जयपुर, तिलवारी, तिगावल, रातू एवं दातर की महिलाएं उपस्थित रही।