बिरसा भूमि लाइव
रांची: ऑल इंडिया बैंक ऑफ इंडिया एससी, एस एसटी और ओबीसी ई. एसोसिएशन महिला विंग ने सीनियर सिटिजेन होम (वृद्धाश्रम) बरियातू में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली पर्व अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संतोषी एमी केरकेट्टा, महिला विंग की अध्यक्षा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत कैसे हुई, इसकी संक्षेप में जानकारी दी। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने वृद्ध महिला पुरुषों के साथ कई तरह के खेलों का आयोजन कर एक दूसरे को गुलाल लगाकर बहुत खुशनुमा महौल बनाया। वृद्धजनों ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बहुत दिनों बाद वे दिल खोल कर हंसे हैं। सभी ने एक साथ खाकर भोजन का आनंद लिया।
इस कार्यक्रम में संगठन के महासचिव अरुण जॉन प्रबाल, उपाध्यक्ष प्रकाश उरांव, सहायक महासचिव भरत लाल ठाकुर, कोषाध्यक्ष अजय कुजूर, शैल रिचा कुजूर, माधवी लकड़ा, श्रीमती एलिस दीना कुजूर, निशी मिंज (सभी संगठन की महिला प्रतिनिधि), कुसुम सोम, रंजीता, प्रिसिला, स्टेला आदि उपस्थित थे।