सभी अल्ट्रासाउंड क्लिनिक का सख्ती से निरीक्षण करने के निर्देश

बिरसा भूमि लाइव

  • जिला सलाहकार समिति PC & PNDT की बैठक
  • सिविल सर्जन (सदर) की अध्यक्षता में बैठक
  • अस्पताल/क्लीनिक के नये निबंधन और नवीकरण के अभ्यावेदन पर समिति ने किया विचार-विमर्श

रांची : उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार मंगलवार को समाहरणालय सभागार में सिविल सर्जन (सदर) रांची, डॉ प्रभात कुमार द्वारा जिला सलाहकार समिति PC & PNDT की बैठक की अध्यक्षता की गई।

जिला सलाहकार समिति के बैठक में उपाधीक्षक सदर अस्पताल रांची, डॉ एके खैतान, सहायक नोडल पदाधिकारी PC & PNDT रांची, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रांची, डॉ प्रभात शंकर, PC & PNDT कोर्डिनेटर राकेश कुमार राय एवं सभी सदस्य उपस्थित थे।

उपायुक्त के निर्देशानुसार आयोजित बैठक में PC & PNDT की सलाहकार समिति द्वारा निम्न निर्णय लिए गए

(1) नया निबंधन हेतु 07 अल्ट्रासाउण्ड क्लिनिक का स्वीकृती दी गई।

(2) नवीकरण हेतु 09 अल्ट्रासाउण्ड क्लिनिक को स्वीकृती दी गई।

(3) सिविल सर्जन (सदर) रांची द्वारा वैसे क्लिनिक जो Unregistered है और कोई Unqualified Person अल्ट्रासाउण्ड का कार्य कर रहा है उस पर कारवाई करने के निर्देश दिया गया।

(4) मुखबरी योजना का प्रचार-प्रसार करने के लिए सम्बंधित अधिकारी को निर्देश दिया गया।

(5) सिविल सर्जन (सदर) रांची द्वारा सभी अल्ट्रासाउण्ड संस्थान का सख़्ती से निरीक्षण करने का निर्देश सम्बंधित सभी अधिकारीयों को दिया गया।

(6) डॉक्टर योगदान के लिए प्राप्त अभ्यावेदन में समिति द्वारा सर्वसम्मति से डॉक्टर योगदान की स्वीकृति दी गई

(7) समिति द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की जिन USG संस्थान का नवीकरण हेतु स्वीकृति प्रदान नही की दी गई है, उनके संस्थान को फॉर्म-C निर्गत की जाए।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles