बिरसा भूमि लाइव
रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि भूषण राय ने केन्द्र की मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि आज केंद्र सरकार के जनविरोधी नीतियों के कारण महंगाई अनियंत्रित हो चुकी है और आम जनता काफी परेशान है। केन्द्र की भाजपा सरकार सिर्फ अपने करीबी पूंजीपति मित्रों को सहायता पहुचाने में लगी है एवं इसके लिए वे सदियों के बने देश के महान संस्थानों जैसे कि एसबीआइ और एलआइसी को चरणबध्द तरीके से बर्बाद कर रही है। हमारे नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जनता से सीधा संवाद किया और उनके दुख दर्द को जाना। हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ता हमेशा की तरह जनता के साथ खड़े है।
श्री राय ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में भाजपा को 2024 में हटाएंगे। झारखंड में सम्मानित प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक दल नेता सह मंत्री आलमगीर आलम के नेतृत्व में पार्टी पहले से अच्छा प्रदर्शन करेगी।