31 C
Kolkata
Wednesday, April 1, 2026

टी-20 विश्व कप के बाद जिम्बाब्वे से भिड़ेगा भारत, बीसीसीआई ने फाइनल किया दौरा।

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम जुलाई 2026 में जिम्बाब्वे दौरे पर तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेलेगी। इस श्रृंखला के सभी मुकाबले हरारे स्थित हरारे स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित किए जाएंगे। श्रृंखला की शुरुआत 23 जुलाई से होगी और चार दिनों के भीतर तीनों मैच संपन्न होंगे।

भारतीय टीम का जिम्बाब्वे दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के बीच टीम प्रबंधन को नए और युवा खिलाड़ियों को मौका देने का अवसर मिल सकता है। इससे टीम संयोजन में बदलाव और नए चेहरों को परखने की संभावना भी रहेगी। भारत ने आखिरी बार वर्ष 2024 में जिम्बाब्वे का दौरा किया था, जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला खेली गई थी।

श्रृंखला का कार्यक्रम

1. पहला टी-20 मैच — 23 जुलाई 2026 (गुरुवार), हरारे

2. दूसरा टी-20 मैच — 25 जुलाई 2026 (शनिवार), हरारे

3. तीसरा टी-20 मैच — 26 जुलाई 2026 (रविवार), हरारे

इस दौरे के बाद जिम्बाब्वे की टीम जनवरी 2027 में भारत का दौरा करेगी, जहां तीन मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेली जाएगी। ये मुकाबले कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में आयोजित होंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles