33.8 C
Kolkata
Tuesday, March 3, 2026

भारत-दक्षिण अफ्रीका वन-डे मैच : पहले दिन ऑफलाइन बिके 9 हजार टिकट

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले वन-डे मैच के टिकट मंगलवार से ऑफलाइन बिकने लगे। पहले दिन लंबी कतार और 15 घंटे के इंतजार के बाद लगभग 9 हजार टिकट बिके। मैच को लेकर दर्शकों में जो उत्साह है, उसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। टी-शर्ट और टोपी बेचने वाले भी इस क्रेज का लाभ उठा रहे हैं। कोलकाता से आई दुकानों में 250-300 रुपए में जर्सी और 200 रुपए में टोपी बिक रही है। टिकट लेने के बाद कई क्रिकेट प्रेमी जर्सी और टोपी खरीदते नजर आए। मजदूरी करने वाली महिलाएं भी लाइन में खड़ी होकर टिकट खरीद रही हैं। कई महिलाएं अपने चेहरे छुपा कर आईं, लेकिन बाद में उन्होंने बताया कि वे मैच में महेंद्र सिंह धोनी को देखना चाहती हैं।

भारतीय टीम के पांच खिलाड़ी रांची पहुंच चुके हैं। इनमें प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और तिलक वर्मा शामिल हैं। रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ आज रांची पहुंचेंगे। विराट कोहली भी रांची में मौजूद हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका टीम के क्विंटन डी. कॉक, प्रीनेलन सुब्रायन और नैड्रे बर्गर समेत पांच खिलाड़ी रांची पहुंचेंगे। आज भी लगभग 9 हजार टिकट बिक्री की उम्मीद है। खेलप्रेमी आज भी टिकट काउंटर से टिकट खरीद सकते हैं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles