केंद्र में इंडी गठबंधन की सरकार बननी तय : कल्पना सोरेन

बिरसा भूमि लाइव

जामताड़ा : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा कि इस बार केंद्र में इंडी गठबंधन की सरकार बननी तय है। भाजपा ने जिस तरह तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को षड्यंत्र के तहत जेल भेज दिया उसी तरह जनता भी इस बार इंडी गठबंधन के साथ मिलकर भाजपा को खत्म कर देगी।

कल्पना सोरेन जामताड़ा के वेना मैदान में बुधवार को दुमका लोकसभा सीट से इंडी गठबंधन की प्रत्याशी नलिन सोरेन के पक्ष में जनसभा को संबोधत कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने नलिन के लिए वोट भी मांगे।कल्पना ने कहा कि जब शिबू सोरेन ने सिर नहीं झुकाया तो हेमंत सोरेन कैसे सिर झुका देंगे। हेमंत सोरेन के साथ पूरे झारखंड की आवाम है। साढ़े तीन करोड़ जनता उनके साथ है।

कल्पना ने कहा कि झारखंड में तीन चरणों का चुनाव हो गया है। चुनाव का परिणाम साफ हो गया है। जनता ने इस बार इंडी गठबंधन के प्रत्याशी को अपना मत दिया है। संथाल परगना में आखिरी चरण के चुनाव में भाजपा के ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम हो रहा है और दुमका, राजमहल, गोड्डा में इंडी गठबंधन के प्रत्याशी भारी मतों से जीत रहे हैं।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles