17.1 C
Ranchi
Wednesday, March 22, 2023

हेमन्त सरकार में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की घटनाएं बढ़ी : अमरदीप यादव

बिरसा भूमि लाइव

रांची: भारतीय जनता पार्टी पिछड़ी जाति मोर्चा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा रांची जिला ग्रामीण के मंत्री चतुर साहू पर राजधानी रांची के ओरमांझी इलाके के चुटुपालु क्षेत्र में गोली मारकर जानलेवा हमला हुआ है, इस घटना से मैं मर्माहत हूं। हेमन्त सरकार में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या और जानलेवा हमला की घटना ज्यादा बढ़ गई है, जिससे ओबीसी समाज पर क्या टारगेट किया जा रहा है। मोर्चा हेमंत सरकार को आने वाले दिनों में सबक सिखाएगी।

जेएमएम का चुनावी नारा हेमंत है तो हिम्मत है था, वह चरितार्थ होता दिख रहा है क्योंकि हेमंत है तो अपराधियों की हिम्मत है। कानून व्यवस्था पूरे राज्य में चरमरा गई है। पूर्व की भाजपा की रघुवर दास सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से काबू पर थी। चहुमुखी विकास हो रहा था।

हेमंत सरकार सरकार जल्द से जल्द हमलावरों की गिरफ्तारी करे अन्यथा ओबीसी मोर्चा रोड पर उतर कर जोरदार आंदोलन करेगी। भाजपा नेताओ पर हमला का मैं जोरदार निंदा करता हूं, आने वाले दिनों में ओबीसी समाज चुनाव में इस हमला बदला लोकतांत्रिक तरीके से लेगी और धरना प्रदर्शन के माध्यम से आंदोलन से जवाब देगी।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles