19.1 C
Ranchi
Wednesday, March 22, 2023

कवर समाज के दो दिवसीय महासम्मेलन का शुभारंभ

बिरसा भूमि लाइव

डुमरी (गुमला): आदिवासी भारतीय कवर समाज विकास समिति सह बरवे क्षेत्र केन्द्र रतासिली डुमरी के तत्वावधान में दो दिवसीय कवर समाज महासम्मेलन का आयोजन का शुभारंभ किया गया। महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में कवर समाज के संरक्षक सह छत्तीसगढ़ के पूर्व लोकसभा, राज्यसभा सदस्य डॉ नंदकुमार साय एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के सांसद सुदर्शन भगत सहित अन्य शामिल हुए। सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत गान एवं अंग वस्त्र ओढ़कर स्वागत किया गया। साथ ही कंवर समाज के जिला अध्यक्ष जवाहर कवर ने स्वागत भाषण देकर कार्यक्रम की शुरुवात की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ नंदकुमार साय ने कहा कि ये देश सम्पूर्ण दुनिया में महान है, प्राचीन साहित्य में भारत को जगतगुरू के पद पर भी प्रतिष्ठित किया गया है लेकिन उसका जो अंग वो विभिन्न विविधताओं से भरा हुआ है। वहीं सभी तरह के जाति, बिरादरी एवं धर्म संस्कृति बंटा हुआ है। ये जो डुमरी प्रखंड है कवर समाज का भी क्षेत्र है। मैं ऐसा मानता हूं की इस देश को महान और श्रेष्ठ बनाने में जो भी आगे बढ़ रहा है उनका सहयोग करना चाहिए। इसी निमित कवर समाज के लोगों का दो दिवसीय आयोजन रखा गया। हमारी ओर से सभी कवर समाज के लोगों को बहुत बहुत शुभकामना है।

सांसद सुदर्शन भगत ने अपने विचार प्रकट करते हुए कार्यक्रम के आयोजन की सराहना की। कहा की मौसम खराब होने के बावजूद भी आप सभी ने इस कार्यक्रम हेतु समय निकाला उसके लिए बहुत ही धन्यवाद करता हूं। समाज को एकजुट करने की आवश्यकता को देखते इस तरह के आयोजन का सकारात्मक प्रभाव निश्चित रूप से पड़ेगा। वहीं कहा की देर से ही सही कवर समाज को जनजातीय समाज का दर्जा आप सभी को मिली इसके लिए आप बधाई के पात्र हैं। वहीं कवर समाज की संरक्षक छत्तीसगढ़ से आई कौशल्या देवी कवर ने भी महिलाओं को जागरूक करने हेतु अनेकों सुझाव दिए।
इस सम्मेलन में मुख्य रूप से सामाजिक उत्थान, सामाजिक एकजुटता, समाज से रूढ़िवादी विचार को बाहर निकालने, कवर समाज के कमजोर वर्ग को सामूहिक विवाह कराने एवं शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु मार्गदर्शन की अपेक्षा बताई गई।

मौके पर पूर्व विधायक जशपुर रोहित साय, प्रदेश उपाध्यक्ष कवर मंच उपेंद्र सिंह, सुशीला साय, धनराज साय पैंकरा, गंगा साय, अटल पैंकरा, करमचंद पैंकरा, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष विजय केशरी, सांसद प्रतिनिधि अनिरुद्ध चौधरी, धनराज कवर, परमानंद कवर, अर्जुन कवर, कुंवर कवर, बिरेंद्र कवर, चमरू कवर, मंटू कवर, विकास कवर, बिरेंद्र कुमार साय, चंदू साय, बिंदे कवर सहित कई लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles