24.1 C
Ranchi
Wednesday, March 29, 2023

श्री महावीर मंडल रांची की वार्षिक आम सभा में पुरानी कमेटी भंग

बिरसा भूमि लाइव

  • होली के पहले नयी कमेट का जल्द होगा गठन

रांची: श्री महावीर मंडल रांची की वार्षिक आमसभा श्रीराम मंदिर, सर्जना चौक में श्री महावीर मंडल रांची के अन्तर्गत पड़ने वाले सभी अखाड़ाधारियों एवं नेतृत्वकर्ताओ की उपस्थिति में मंडल अध्यक्ष अशोक पुरोहित की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। श्री महावीर मंडल रांची के राज किशोर एवं अमित सोनी ने आम सभा में आये सभी पूर्व अध्यक्षों का स्वागत चुनड़ी ओढ़ाकर किया एवं सभी राम भक्तो का स्वागत पट्टा देकर किया। आम सभा मे सर्वसम्मति से श्री रामनवमी महोत्सव वर्ष 2022-23 की समीक्षा की गई एवं सभी वक्ताओं ने श्री रामनवमी मोहत्सव को सफल बनाने के लिए कमिटी के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। मंडल के मंत्री कैलाश केसरी ने आय – व्यय का बौरा दिया, जिसे आम सभा के द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया।

श्री महावीर मंडल रांची के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा ने कहा कि श्री महावीर मंडल रांची के सभी अखाड़ाधारियों एवं नेतृत्वकर्ताओ से आह्वान किया कि आज से ही श्री रामनवमी महोत्सव को सफल बनाने में लग जाए एवं धूमधाम से विशाल शोभायात्रा की तैयारी करे। आम सभा मे सभी पदाधिकारियों ने वर्ष 2022-23 की कमिटी को भंग करने की घोषणा की गई एवं आम सभा मे 2023-24 की नई कार्यकारिणी की गठन के लिए मंडल के पूर्व अध्यक्ष हीरालाल साहू , विजय साहू एवं रामधन बर्मन को अधिकृत किया। श्री साहू ने कहा कि होली से पूर्व सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा।

आम सभा में श्री महावीर मंडल बार्डगाई से डॉ जीवधन प्रसाद, मंटू दुबे, श्री महावीर मंडल बरियातू से प्रकाश चंद्र सिन्हा, सुनील शर्मा, श्री महावीर मंडल रातू रोड से अमित सोनी, सुजीत सिंह, अनिल गुप्ता, श्री महावीर मंडल पुनदाग से बृंद कुमार, धनराज साहू, अमरदीप साहू, श्री महावीर मंडल अरगोड़ा से प्रकाश साहू, अभिषेक चौधरी, श्री महावीर मंडल चुटिया से सुनील रंजन सहाय, रवि कुमार महतो, अमित केसरी, अमन कुमार, श्री महावीर मंडल लोवादिह से प्रदीप साहू पप्पू सिंह, श्री महावीर मंडल कोकर से उपेंद्र रजक, दीपू राम, श्री महावीर मंडल कांके रोड से अर्जुन राम, नकुल तिर्की, प्रदीप लकड़ा, बलराम प्रसाद, श्री महावीर मंडल लालपुर से बजरंग वर्मा, श्री महावीर मंडलसाकेत नगर हिनू से पीयूष आनंद, अंकित सिंह, श्री महावीर मंडल ऊपर बाजार प्रेम वर्मा, शशांक शर्मा, श्री महावीर मंडल हिंदपीढ़ी से राम अनुज सिंह, मनीष श्रीमाली, इंदर सिंह, श्री महावीर मंडल मलहा टोली से शेखर प्रसाद, अक्षय कुमार, श्री महावीर मंडल डांगरा टोली से प्रभु लाल पटेल के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में अखाड़ाधारी उपस्थित थे। आम सभा का संचालन राहुल सिन्हा चंकी ने की एवं धन्यवाद ज्ञापन नकुल तिर्की ने की।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles