बिरसा भूमि लाइव
रांची: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि जो लोग राजद को झारखंड में कमजोर समझते हैं, वो समझ जाएंगे कि वह भूल करते हैं। आप संगठन को मजबूत बनाइये, चुनावी टिकट देने की जिम्मेवारी मेरी है। जब हम जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष करेंगे तो जनता जरूर हमारे साथ होगी। श्री यादव रविवार को रांची के कार्निवल हॉल हरमू में राज्यभर से आये पंचायत से प्रदेश स्तर तक के पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि तेजस्वी ने कहा कि बिहार की राजनीतिक गतिविधियों की व्यस्तता की वजह से वह काफी दिनों से झारखंड नहीं आ पाए थे। अब जल्द ही जिलास्तर पर कार्यक्रम तय किया जाएगा और हर महीने वह झारखंड आए, इसकी कोशिश करेंगे।
उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा महाराष्ट्र में, मध्य प्रदेश में और अन्य जगह पर लोकतांत्रिक व्यवस्था से चुनी गई सरकार को गिराने का खेला कर रही थी। हमने बिहार में खेला कर भाजपा को सत्ता से बाहर कर दिया। लालू प्रसाद का एक ही लक्ष्य है कि देश से सांप्रदायिक और फिरका परस्त ताकतों को उखाड़ फेंकना है। इसके लिए चाहे जो कुर्बानी देनी पड़े वो पार्टी देगी।
झारखंड में जातीय जनगणना कराने की मांग सीएम से की : श्री यादव कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जातीय जनगणना कराने की मांग की है, जिस पर उन्होंने सकारात्मक आश्वासन दिया है। कार्यक्रम में तेजस्वी यादव की उपस्थिति में पलामू के पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा, रिम्स के पूर्व निदेशक डॉ तुलसी महतो सहित कई नेता राजद में शामिल हुए।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दकी, पूर्व मंत्री श्याम रजक, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव, लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष यादव, पूर्व अध्यक्ष अभय सिंह, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, युवा अध्यक्ष रंजन यादव, मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, महिला अध्यक्ष रानी कुमारी, युवा के प्रधान महासचिव मो फिरोज अंसारी, खटाल प्रकोष्ठ अध्यक्ष गौरी शंकर यादव, अंजय,मेहता, कमलेश यादव, अवधेश यादव, मदन यादव, श्यामदास सिंह, पिंकी यादव, सुनीता चौधरी, शैलेंद्र शर्मा, अर्जुन यादव, रामकुमार यादव, शौकत अंसारी, मो गफार अंसारी, तारकेश्वर यादव, विशु विशाल, मनोज अग्रवाल सहित सैकड़ों नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।