केंद्र में सरकार बनी तो झारखंड की जनभावनाओं के मुताबिक काम करेगा इंडी गठबंधन : प्रियंका गांधी

बिरसा भूमि लाइव

रांची : कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि इंडी गठबंधन ही झारखंड की जनभावनाओं को समझता है। केंद्र में सरकार बनी तो गठबंधन उसी मुताबिक काम करेगा। उन्होंने कहा कि आज देश की सबसे बड़ी समस्या महंगाई और बेरोजगारी है। बेरोजगारी चरम पर है। युवा शिक्षित हैं, डिग्रियां भी हैं लेकिन बेरोजगार हैं। इन्हें रोजगार मिलता तो चीन का मुकाबला करते। साथ ही कहा कि आज हर चीज में मंहगाई है। जीएसटी ने कमर तोड़ दिया है। आप पांच की जगह दो चीजें ही खरीदते हैं। आप सोच में पड़ जाते हैं कि कैसे इसका सामना करेंगे।

प्रियंका गांधी बुधवार को रांची के हाइटेंशन मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के समर्थन में जनसभा को संबोधत कर रहीं थीं। इस दौरान उन्होंने यशस्विनी के लिए लोगों से वोट भी मांगे। उन्होंने कहा कि आज हर चीज के लिए संघर्ष करना पड़ता है। महिलाएं बाहर और घर में भी काम करती हैं। किसान खेती से कमाई नहीं कर पाते। कृषि उपकरण महंगे हैं। पीएम मोदी ने सार्वजनिक उपक्रम खरबपति मित्रों को सौंप दिया। एचईसी को बचाने की बात कही गई। वह बंद होने के कगार पर है। चंद्रयान का श्रेय लेते हैं। जिसने उसका काम किया उनका क्या होगा। उनको वेतन नहीं दिया।

राहुल गांधी जो कहते हैं वो करते हैं

प्रियंका ने कहा कि राहुल गांधी जो कहते हैं वो करते हैं। हजारों किलोमीटर पैदल चलकर उन्होंने देश की यात्रा की। उनके लिए जनता सर्वोपरि है। उनसे झूठ नहीं बोला जाता। देश के प्रति श्रद्धा होनी चाहिए। केवल बातों में नहीं, बल्कि काम में भी जो वादा किया उसे पूरा कीजिए। जनता चाहती है कि नेता सच्चा हो। केंद्र की मोदी सरकार ने एक वादा भी पूरा नहीं किया। चुनाव में सिर्फ धर्म और जाति की बात करते हैं। देश को ऐसा नेता चाहिए जो आपको समझे। लोकतंत्र को समझे। आपके लिए बिना थके और रुके काम करे।

केंद्र ने महिलाओं के 33 फीसदी आरक्षण का ड्रामा किया

प्रियंका ने कहा कि केन्द्र सरकार महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण का बिल लेकर आई। बाद में पता चला कि अगले 10 साल लागू नहीं होगा, तो फिर क्यों ड्रामा किया। कांग्रेस ने आपको आपका हक दिया। उन्होंने कहा कि संसद भवन के लिए 20,000 करोड़ थे लेकिन गन्ने के बकाया भुगतान के लिए पैसे नहीं थे। तीन हजार करोड़ का जहाज ले लिया। दस साल में भाजपा को दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बना दिया। कांग्रेस 55 साल सत्ता में रही। हम क्यों देश की सबसे बड़ी पार्टी नहीं बने।

हमने सब धरातल पर लागू किया

प्रियंका ने कहा कि हमारी गारंटी है। हमने सब धरातल पर लागू किया। राजस्थान में 25 लाख का हेल्थ बीमा दिया। कर्नाटक में हर महीने महिलाओं को दो हजार दे रहे हैं। नौजवानों के लिए पहली नौकरी पक्की। एजुकेशन लोन माफ करेंगे। पेपर लीक के लिए सख्त कानून लायेंगे। 30 लाख पद खाली हैं। किसानों के लिए कृषि उपकरण से जीएसटी हटाएंगे। एमएसपी की कानूनी गारंटी देंगे। हर गरीब परिवार की एक महिला के खाते में एक लाख रुपये सालाना देंगे।

जाति जनगणना करायेंगे, शहरी मनरेगा लायेंगे

प्रियंका ने कहा कि आशा और आंगनबाड़ी सेविकाओं के मानदेय दोगुने किए जायेंगे। सरकारी पद में 50 फीसदी पद महिलाओं को देंगे। जाति जनगणना करेंगे। मजदूरों का शासन होता है। कानून बनायेंगे कि 400 रुपये से कम मजदूरी न हो। मनरेगा लाए थे। शहरी मनरेगा लायेंगे। देश के लिया जवाबदेह राजनीति लाना चाहते हैं। आपको अभिव्यक्ति की आजादी देंगे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles