बिरसा भूमि लाइव
गुमला : 42 वर्षीय अभिमन्यु सिंह ने पत्नी से विवाद होने पर नशे की हालत में कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या की कोशिश की। गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल गुमला लाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। जिस समय सदर अस्पताल लाया गया उस समय ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक नहीं है जिसके कारण लोगों ने हंगामा किया।
बताया जाता है की अभिमन्यु सिंह करौंदी के दीपक केसर प्लांट में फ्लाइट ईट बनाने का काम करता है। मजदूर होने के कारण उसकी स्थिति कमजोर है। इधर घटना की सूचना पर मजदूर संघ के नेता जुमन खान इलाज में सहयोग कर रहे हैं। चिकित्सक नहीं रहने पर उन्होंने प्रशासन से संबंधित चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। अभी अभिमन्यु सिंह की स्थिति सदर अस्पताल में गंभीर बतायी जा रही है।