आहत प्रेमी ने प्रेमिका पर धारदार हथियार से किया हमला

बिरसा भूमि लाइव

पश्चिमी सिंहभूम : प्रेमिका के छोड़ देने से आहत प्रेमी ने प्रेमिका पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपित युवक को पकड़ कर लोगों ने जमकर पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के पोकाम गांव में बुधवार सुबह युवती घर के पास बर्तन धो रही थी। इसी दौरान संजय बेहरा हाथ में धारदार भुजाली लेकर आया और युवती के पेट पर कई वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। लहूलुहान अवस्था में युवती को जगन्नाथपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles