19 C
Kolkata
Friday, February 6, 2026

नगर निगम कर्मचारियों की भूख हड़ताल, मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन

नगर निगम के कर्मचारियों ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर निगम परिसर में एक दिवसीय भूख हड़ताल और धरना प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम झारखंड लोकल बॉडीज इम्प्लॉइज फेडरेशन के बैनर तले आयोजित हुआ। धरना स्थल पर फेडरेशन के वरिष्ठ पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह, चन्द्रमोहन मंडल और इंद्रजीत पांडेय सहित कई कर्मचारी नेता मौजूद रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कई बार आश्वासन देने, बैठकों और लिखित समझौतों के बावजूद कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं कर रही है। कर्मचारियों ने बताया कि उनका विरोध लगातार लंबित मांगों के कारण है। वे लगातार कई वर्षों से अपने अधिकारों और सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। भूख हड़ताल में बड़ी संख्या में निगम कर्मचारी शामिल हुए और उन्होंने सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

कर्मचारियों का कहना था कि नगर निगम शहर की सफाई, जलापूर्ति, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सेवाओं का नियमित संचालन करता है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें पर्याप्त सुविधाएं और स्थायी सुरक्षा नहीं मिल रही। भूख हड़ताल के कारण नगर निगम के कार्यालयों में सामान्य कामकाज प्रभावित हुआ और कई विभागों में काम ठप पड़ गया, जिससे सेवाओं के लिए आए लोग निराश होकर लौट गए। कर्मचारी संघ के नेता अशोक सिंह ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द समाधान नहीं निकाला, तो वे कार्य बहिष्कार और अनिश्चितकालीन आंदोलन जैसे कड़े कदम उठाने को मजबूर होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों की मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles