रांची में मतदान के मद्देनजर झारखंड हाई कोर्ट में 25 मई को अवकाश

बिरसा भूमि लाइव

रांची : रांची लोकसभा क्षेत्र में 25 मई को मतदान है। इसके मद्देनजर 25 मई को झारखंड हाई कोर्ट में अवकाश रहेगा। हाई कोर्ट ने सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

जारी अधिसूचना में कहा गया है कि 25 अप्रैल को रांची में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसलिए हाई कोर्ट में अवकाश घोषित किया गया है। वोटिंग के दिन अवकाश इसलिए रखा गया है ताकि हाई कोर्ट के जस्टिस, रजिस्ट्री से जुड़े कर्मचारी और अधिवक्ता मताधिकार का इस्तेमाल करने से वंचित न हो। घोषित अवकाश की जानकारी हाई कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन को भी दे दी गयी है।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles