23.1 C
Ranchi
Saturday, March 25, 2023

चैनपुर में जमकर खेली होली, उड़े अबीर गुलाल

बिरसा भूमि लाइव

चैनपुर (गुमला) : रंगों का त्योहार होली चैनपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। बच्चों से लेकर वृद्धजन तक सभी ने हर्षोल्लास से होली मनाई। युवाओं ने एक-दूसरे को रंगों से सराबोर किया और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। डीजे पर बज रहे होली गीतों के साथ खूब ठुमके लगाए। चैनपुर मुख्यालय में बुधवार की सुबह से ही होलियारों की टोली हुड़दंग मचाती हुई घरों से निकल गई।

इस दौरान जो भी इस टोली की जद में आया बिना रंगे नहीं छूटा। कई स्थानों पर कपड़ा फाड़ होली भी खेली गई। दोपहर बाद रंगों का सिलसिला थमा। लोग अपने घरों को पहुंचे जहां स्नान आदि करने के बाद अपने शुभचिंतको के घर पहुंचने के लिए तैयार होकर निकल पड़े। अबीर गुलाल लगाकर अपने मित्रों एवं शुभ चिंतकों को गले लगाकर होली की बधाई दी।

इस दौरान गुझिया, नमकीन और मिठाई का लुत्फ भी उठाया। यह क्रम देर शाम तक चलता रहा। वहीं इससे पहले सोमवार देर रात होलिका जलाई गई। इस दौरान चैनपुर पुलिस शांति ब्यवस्था में मुस्तैद रहे। बुधवार को क्षेत्र में जमकर होली खेली गई।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles