33 C
Kolkata
Wednesday, May 13, 2026

हिंदूवादी नेता भैरव सिंह जेल से रिहा, समर्थकों ने की आतिशबाजी

रांची । हिंदूवादी नेता भैरव सिंह शुक्रवार को रांची सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। रिहा होने के बाद वे हिंदपीढ़ी स्थित अपने गर पहुंचे। उनकी रिहाई की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक भैरव सिंह के घर के बाहर जुट गए। समर्थकों ने नारेबाजी की और जमकर आतिशबाजी की। मालूम हो कि भैरव सिंह पिछले कुछ समय से एक मामले में न्यायिक हिरासत में थे और रांची सेंट्रल जेल में बंद थे। अदालत से जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई संभव हो सकी। घर पहुंचते ही समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान “जय श्रीराम” और “भैरव सिंह जिंदाबाद” जैसे नारे लगाए गए। आतिशबाजी के कारण कुछ देर के लिए इलाका शोरगुल से भर गया। भैरव सिंह ने जेल से बाहर आने के बाद अपने समर्थकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे कानून और न्याय व्यवस्था में विश्वास रखते हैं और आगे भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे। इधर, भारव सिंह के एक समर्थक ने रिहायी के बाद सोशल मीडिया पर एक शेयर किया है।

Related Articles

नवीनतम लेख