बिरसा भूमि लाइव
गिरिडीह : मध्य प्रदेश के भिंड जिले के करोड़पति व्यापारी मनोज जैन के 23 वर्षीय पुत्र हिमांशु जैन मुनि बनेंगे। हिमांशु बीए के स्टूडेंट हैं। इसे पहले करोड़ों के जॉब पैकेज और सांसारिक सुख त्यागने वाली यूपी की फैशन डिजायनर विदिशा जैन भी गिरिडीह के सम्मेद शिखर मधुबन में जैन साध्वी बन चुकी हैं।
सम्मेद शिखर मधुबन में अब तक कई युवा कारोबारी दीक्षा लेकर जैन मुनि बन चुके हैं। मनोज 10 दिन से गिरिडीह के बड़ा चौक स्थित दिगंबर जैन मंदिर में जैन मुनि 1008 श्री विशुद्ध सागर महाराज के सानिध्य में हैं। वह जैन मुनि बनने के विधि-विधान से निपुण हो रहे हैं।