राज्य के कई जिलों में 24 से 28 अप्रैल तक चलेगी लू, अलर्ट जारी

बिरसा भूमि लाइव

रांची। झारखंड सहित कई जिलों 24 से 28 अप्रैल तक लगातार चार दिन लू चलेगी। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम विभाग ने 23 अप्रैल को दी। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 24 घंटें के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले चार दिन इसमें धीरे-धीरे तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

केंद्र के मुताबिक 24 व 25 अप्रैल को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में कहीं-कहीं लू की स्थिति देखे जा सकती है। वहीं 27 अप्रैल को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिले में कहीं-कहीं लू चल सकती है।

28 अप्रैल को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़ गोड्डा, साहिबगंज जिले में कहीं-कहीं लू की स्थिति देखी जा सकती है।

लू में रखें इन बातों का ख्याल : दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच धूप में बाहर जाने से बचें। पर्याप्त पानी पिये। जितनी बार संभव हो पियें। भले ही प्यास नहीं लगी हो। हल्के, हल्के रंग के डीले और छिद्रयुक्त सूती कपड़े पहनें। धूप में बाहर जाते समय सुरक्षात्मक चश्मे, छाता/टोपी या चप्पल का प्रयोग करें। जब बाहर का तापमान अधिक हो, तब बाहरी गतिविधियों से बचें। यात्रा करते समय अपने साथ पानी अवश्य रखें। शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय से बचें, जो शरीर को निर्जलित करते हैं।

उच्च प्रोटीन वाले भोजन से बचें। वासी भोजन नहीं करें। यदि आप बाहर काम करते हैं. तो टोपी या छाते का उपयोग करें। अपने सिर, गर्दन, चेहरे और अंगों पर एक कपड़े का भी उपयोग करें। पार्क किए गए वाहनों में बच्चों या पालतू जानवरों को नहीं छोड़ें। यदि आप बेहोश या बीमार महसूस करते हैं तो तुरंत डॉक्टर से मिलें। ओआरएस, घर में बने पेय जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का पानी), नींबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करें जो शरीर को फिर से हाइड्रेट करने में मदद करता है। जानवरों को छाया में रखें। उन्हें पीने के लिए भरपूर पानी दें। अपने घर को ठंडा रखें। पर्दे, शटर या मनशेड का उपयोग करें और रात में खिड़कियां खुली रखें। पंखें का प्रयोग करें।

 

 

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles